मुंगेर, मई 3 -- तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के धौनी गांव में उधार के पैसे मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मोहनगंज निवासी अंशु कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया कि धौनी निवासी धर्मेंद्र कुमार उस पर 3500 रुपये उधार था। शनिवार सुबह पैसे मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर उसकी जान बचाई। पीड़ित ने कहा है कि धर्मेंद्र अपराधिक प्रवृत्ति का है उसने जान से मारने की धमकी दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...