पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने शहर क्षेत्र के दुकानदारों को लंबे समय से बकाया राशि को अविलंब जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि बकाया राशि की वसूली नहीं होने से नगर पंचायत के विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। कार्यपालक पदाधिकारी ने दुकानदारों से अपील की कि वे जितना जल्दी हो राशि नगर पंचायत कार्यालय जमा करें, ताकि नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनहित योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.