बेगुसराय, अप्रैल 2 -- वीरपुर। कारीचक छपकी निवासी मो. अरमान को ग्रामीण मो. आलेनवी ने पीट-पीट कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। इस सम्बंध में मो. अरमान ने वीरपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उन्होंने 4 माह पहले 20 लाख रुपए में 3 कट्ठे जमीन बेची थी। इस राशि में से 10 लाख रुपए उन्होंने अपने मामू व ग्रामीण आलेनवी के बैंक खाते में खरीदार से डलवाई थी। अब वह रकम मांगने पर वह रूपए नहीं दे रहे हैं। साथ ही, मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। दो दिन पहले आलेनवी और सुफियान ने उनपर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.