मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के राशन विक्रेताओं के लिए इस बार होली का त्योहार फीका रहने के आसार हैं। पिछले सात महीनों से मार्जिन मनी का भुगतान नहीं होने के कारण डीलरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन, मुंगेर के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने विभाग और सरकार की लचर व्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भुगतान न होने से न केवल मुंगेर बल्कि पूरे बिहार के राशन डीलरों की स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा, सात माह से मानदेय (मार्जिन मनी) लंबित होने के कारण डीलरों के पास परिवार चलाने तक के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में त्योहार मनाना मुश्किल हो रहा है। इस विकट स्थिति को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह से विशेष अनुरोध किया है कि वे अविलंब सरकार से वार्ता कर...