गुमला, नवम्बर 27 -- गुमला, प्रतिनिधि। विद्यालय रसोईया संयोजिका बैनर तले गुरुवार को समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय के समीप जिले भर की रसोइयां अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गईं। रसोइयों ने आरोप लगाया कि कई महीनों से उनका मानदेय बकाया है, जिसे बार-बार मांगने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है। जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने बताया कि जिले की एक बड़ी संख्या ऐसी रसोइयों की है, जो 20-25 वर्षों से स्कूलों में सेवाएं दे रही हैं। इन वर्षों में उन्होंने अपना पूरा समय स्कूल को समर्पित किया, परंतु वृद्धावस्था के लिए कोई आर्थिक सुरक्षा नहीं बन पाई। उन्होंने कहा कि जो रसोइया 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं, उनके स्थान पर उनकी बेटी, बहू या परिवार के ही सदस्य को नियुक्त किया जाए, ताकि वृद्धावस्था में उन्हें सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.