मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- औराई। न्यायमित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर राय ने बुधवार को प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें न्यायमित्र के 48 महीने के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरी ऑनलाइन तरीके से वादों का निबटारा कर रही है, इसके लिए ग्राम कचहरी सचिव व न्यायमित्र को प्रशिक्षित नहीं किया गया है। उन्होंने तत्काल ग्राम कचहरी सचिव व न्यायमित्र को प्रशिक्षण देने की मांग की। मौके पर न्यायमित्र सतीश कुमार आदि मौजूद थे। इधर, बीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले से वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...