बकाया मानदेय भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन
किशनगंज, जून 10 -- पोठिया निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत आठ टीकाकरण व अस्पताल कोरियर का कार्य कर रहे कर्मियों ने अपने दैनिक मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वे भूखमरी के कगार पर है। धरना प्रदर्शन में शामिल श्याम कुमार गणेश, वसीन कुमार गणेश, अर्जुन राम, हरेराम रजक, रतन कुमार सिंह, अरशद रेजा, सत्येंद्र प्रसाद सिंह एवं दयाल प्रसाद सिंह कर्मियों ने मौके पर संयुक्त रूप से बताया कि वे प्रखंड की 22 पंचायतों में के अलग अलग 44 हेल्थकेयर सेंटरों तक अस्पताल से वैक्सीन पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके लिए वे अपनी निजी मोटरसाइकिल और अपने खर्च से ईंधन का उपयोग करते हैं। कर्मी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.