चाईबासा, जून 26 -- चाईबासा, संवाददाता। एनएचएम संविदा कर्मचारियों का हड़ताल बुधवार को खत्म हो गया है। बुधवार को हड़तालियों के साथ सिविल सर्जन की बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि चार दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। ट्रेजरी पोर्टल में गड़बड़ी को ठीक कर बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। इस पर सभी कर्मचारियो में सहमति बन गई। एनएचएम कर्मी अजमत अजीम ने बताया कि 29 जून तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो 30 जून से पुनः सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मालूम हो कि एनएचएम कर्मचारी अपने बकाया मानदेय का भुगतान के लिए सदर अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे और सभी घरना पर बैठ गए थे। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म यह भी पढ़ें- वेतन भुगतान के आश्वासन पर स्व...