चंदौली, फरवरी 18 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बकाया मानदेय और ईपीएफ की धनराशि का भुगतान नहीं होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवक संघ संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को विकास खण्ड कार्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया। वहीं एपीओ राजन सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही शीघ्र ही भुगतान कराए जाने की मांग किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि रोजगार सेवक पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों को निभा रहे हैं। इसके बाद भी पिछले सात महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा है। इस कारण उनके परिवार के सामने भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। आर्थिक तंगी के चलते दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन हो रहा है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक भुगतान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। चेताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.