दुमका, जनवरी 16 -- दुमका। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन नगर परिषद दुमका जिला के अध्यक्ष संजीव कुमार राम के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने दुमका नगर परिषद के परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। अध्यक्ष संजीव कुमार राम ने कहा कि झारखंड सरकार सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सौतेलापन व्यावहार कर रही है। कहा करीब 6 महीने से सभी कर्मचारियों को मानेदेय नहीं दिया गया है, जो दुख का विषय है। कहा कि हम सभी के घर की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सरकार हमलोगों के मांगो को अनदेखा कर रही है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आगे भी आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.