बकाया मानदेय को लेकर शिक्षा प्रेरकों में आक्रोश, बीएसए से भुगतान की मांग
श्रावस्ती, अगस्त 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। साक्षर भारत मिशन के तहत कार्य कर चुके शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आकांक्षा रावत को प्रार्थना पत्र सौंपा। शिक्षा प्रेरकों ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर संबंधित ब्लॉकों में दस्तावेज जमा किए जाने के एक माह बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। शिक्षा प्रेरकों के अनुसार वर्ष 2012-14 में ग्राम पंचायतों में साक्षर भारत योजना के तहत उनकी नियुक्ति की गई थी। भारत सरकार द्वारा 31 मार्च 2018 को साक्षर भारत मिशन समाप्त किए जाने के बाद से उनका मानदेय बकाया है।
सत्यापन प्रक्रिया हाल ही में जारी शासनादेश के तहत सभी साक्षरता कर्मियों को अपने नियुक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य से मानदेय संबंधी सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए थे। प्रेरकों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.