बलरामपुर, अप्रैल 16 -- पचपेड़वा/बलरामपुर , संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पचपेड़वा ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संघ अध्यक्ष अतुल कुमार पांडे के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी मोहित दूबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनरेगा कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले 8 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं मिला है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लागू करने, एचआर पॉलिसी बनाने, मानदेय में बढ़ोतरी करने और पिछले 20 वर्षों से कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई।एसोसिएशन के आह्वान पर सभी मनरेगा कर्मचारी 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। यह भी पढ़ें- ग्राम रोजगार सेवक आंदोलित, आज से करेंगे...