बकाया मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) के आह्वान पर शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटर ने उग्र प्रदर्शन किया। पिछले आठ महीनों से मानदेय का भुगतान लंबित होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सहित सभी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों) पर प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलन का नेतृत्व करते हुए संघ की अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता बेहद कम मानदेय पर दिन-रात सेवा देती हैं। इसके बावजूद आठ माह से भुगतान नहीं होना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कार्यकर्ताओं के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर आशा व फैसिलिटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.