बकाया मानदेय को आंगनबाड़ियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बागपत, जून 25 -- छपरौली ब्लॉक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने लंबित मानदेय के भुगतान के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र देते हुए लंबित मानदेया का भुगतान कराने और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। कार्यकत्रियों ने बताया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर नियमित रूप से सेवाएं दे रही हैं। वे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसके बावजूद, उन्हें लंबे समय से मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने इस संबंध में पहले भी कई बार बाल विकास परियोजना कार्यालय में शिकायत की थी, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। यह भी पढ़ें- लंबित मानदेय भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन समस्या का समाधान न होने के कारण उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया कि इनमें से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.