मऊ, अप्रैल 26 -- ​मऊ, संवाददाता। जनपद के शिक्षा प्रेरकों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी है। शिक्षा प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रेरकों का एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ​जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि शिक्षा प्रेरक अब और अधिक धैर्य रखने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शासन के आदेश के बावजूद खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सत्यापन कार्य जल्द पूरा नहीं किया गया और हमारा मानदेय भुगतान नहीं हुआ, तो समस्त शिक्षा प्रेरक आमरण अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रेरकों का आरोप है कि शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद स्थानीय ख...