गिरडीह, अप्रैल 10 -- डुमरी। झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) में कार्यरत कर्मियों के बकाया मानदेय और ट्रेनर खर्च के भुगतान को लेकर आवाज उठाई है। इस संबंध में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक डुमरी को एक पत्र सौंपा कर भुगतान करने की मांग की। सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि जेएसएलपीएस में डीआरपी-एसडी पद पर कार्यरत बबीता देवी एवं सारणी कुमारी महतो को पिछले 07 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही ट्रेनर खर्च का भुगतान भी लंबित है जिस कारण संबंधित कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि दोनों कर्मियों द्वारा लिखित आवेदन यूनियन को दिया गया था जिसके आधार पर यह मामला संज्ञान में आया। यूनियन ने बीपीएम से मांग ...