बकाया मांगने पर मिस्त्री पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर
गोंडा, जून 10 -- तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज थाना क्षेत्र में मजदूरी के बकाया रुपये मांगना एक मिस्त्री को भारी पड़ गया। आरोप है कि देवरदा निवासी ठेकेदार ने पैसे देने के बजाय मिस्त्री को जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं एक जून की शाम रास्ते में घेरकर लाठी-सरिया से अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में पीड़ित को डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पिता-पुत्र समेत पांच लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। बकियापुर पुरे घनी अहीरन पुरवा निवासी मदन यादव ने तहरीर में बताया कि वह ठेकेदार राकेश पाण्डेय के साथ गांव व लखनऊ में निर्माण का काम कर रहा था। चालीस हजार बकाया मांगने पर भुगतान नहीं हुआ तो उसने काम बंद कर दिया। आरोप है कि बेलसर में नया काम शुरू करने पर गौरव पाण्डेय ने साथी सत्यम मिश्रा के मोबाइल से धमकी दी। मदन ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.