लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- मोहम्मदी, संवाददाता। गांव परवस्त नगर निवासी महिला ने बकाया न देने का विरोध करने पर आरोपियों पर घर में घुस के मारपीट करने का आरोप लगाया है पुलिस ने नामित चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता सुशीला देवी ने बताया कि उसके ससुर भगवान दिन ने गांव के धर्मेंद्र और परविंदर को 50 डिसमिल भूमि 6 लाख रुपए में बिक्री की थी। जिसमें उन्होंने ढाई लाख भुगतान कर शेष जमीन पर बैंक का बकाया अदा करने का भरोसा दिलाया था। मौका पाकर छल कपट से भूमि अपने नाम करा ली। कर्ज अदा करने की बात कहने पर दोनों खरीदार और उनके परिवार के जन्मेजय, दिव्यांशु ने एक राय होकर घर में घुसकर महिला की लात घुसों और डंडे से पिटाई कर जख्मी कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सभी नमित आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.