मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधौल गांव में तीन मार्च को बकाया मांगने पर किशोर को धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामले को लेकर जगाधर सहनी ने थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब दस वर्ष से अधिक समय से दुकान का बकाया मांगने पर पड़ोसी पुलिस सहनी के परिवार के लोगों ने घर पर हमला बोल दिया। पोता अनिल कुमार (17) को धारदार हथियार से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों की मदद से अनिल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.