बकाया मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
गौरीगंज, अप्रैल 25 -- अमेठी। अमेठी कस्बे के दुर्गापुर रोड निवासी गल्ला व्यापारी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर रायबरेली जिले के बछरावां निवासी अनिल कुमार और उनके दो बेटों पर 54 लाख रुपए का बकाया मांगने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्जकर जांच शुरू की है। गल्ला व्यापारी के अनुसार एक अप्रैल 2025 से 21 मार्च 2026 के बीच उसने बछरावां के लक्ष्मी अन्न भंडार के प्रोप्राइटर अनिल कुमार को 54 लाख 59 हजार 965 रुपये का अनाज बेचा था। लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं किया गया। पैसा मांगने पर लगातार टालमटोल किया जाता रहा। आरोप है कि बीते 23 मार्च को एक मोबाइल नंबर से उसे कॉल कर भुगतान न करने की धमकी दी गई। इसके बाद जब वह बछरावां स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचा तो अनिल कुमार ने अपने बेटे तुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.