बकाया मांगने पर ठेकेदार के साथ मारपीट
गाज़ियाबाद, जून 21 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की पूर्वी जवाहर नगर कॉलोनी में रहने वाले रमेश चंद ठेकेदार है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले कॉलोनी में रहने वाले ब्रह्मपाल के मकान के निर्माण का ठेका लिया था, जिसका रुपया बकाया है। आरोप है कि अपने बकाए का भुगतान करने की बात कहीं तो दोनों ने उनके साथ मारपीट की। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकाया मांगने पर ठेकेदार के साथ मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.