समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के बलाही गांव वार्ड 13 में दूध समिति में बकाया रुपये के लेन देन को लेकर मारपीट का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में गांव के ही रौशन कुमार, शिव शंकर महतो एवं सत्य नारायण महतो को आरोपित किया गया है। पीड़ित ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनके घर पर दूध समिति संचालित होता है, जिसकी देखरेख उनका पुत्र कुंदन सिंह करता है। आरोप है कि जब उक्त लोग दुकान पर पहुंचे तो उनके पुत्र ने दूध नहीं देने पर बकाया 50 हजार रुपये की मांग की। इस पर आरोपितों ने टालमटोल शुरू कर दी और इसी दौरान उनके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजा सचिन कुमार के गले से करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन भी आरोपियों न...