नई दिल्ली, मार्च 13 -- पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मुख्यालय 'खाद्य भवन' के बाहर शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब लंबित महंगाई भत्ते (DA) की मांग को लेकर चल रहे 'कार्य बहिष्कार' आंदोलन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अपने सहकर्मियों को कथित तौर पर कार्यालय में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की। राज्य सरकार पर डीए के बकाये के भुगतान और इस मुद्दे पर हाल में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों को लागू करने का दबाव बनाने के लिए 'संग्रामी संयुक्त मंच' ने इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। मंच के नेता भास्कर घोष ने दावा किया कि राज्य सरकार के अधिकांश कर्मचारियों ने काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, उनसे प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन के समर्थन में काम से दूर रहने की अपील की। घोष ने संवाददाताओं से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.