बकाया महंगाई भत्ता भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
रांची, अक्टूबर 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। कोरोना महामारी के दौरान जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) के बकाए भुगतान की मांग फिर तेज हो गई है। केंद्रीय कर्मचारी एवं अधिकारी परिसंघ ने केंद्र सरकार से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को बकाया महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। परिसंघ का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनके जायज बकाए से वंचित रखना उनके साथ अन्याय है। परिसंघ ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि महंगाई से प्रभावित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए 18 महीने के बकाये का भुगतान करने का आदेश दें। ऐसा नहीं होने पर कर्मचारी और पेंशनभोगी देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.