बलरामपुर, जून 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। बकाया मजदूरी मांगना एक होटलकर्मी को भारी पड़ गया। आरोप है कि होटल संचालक ने पैसे मांगने पर न केवल गाली-गलौज की बल्कि लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर चौराहा महाराजगंज जंगल स्थित एक होटल में कार्यरत जनपद श्रावस्ती थाना भिनगा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाजार निवासी मकरन पुत्र हनुमान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह होटल में काम करता है और मेरे कुछ रुपये बकाया थे। आरोप है कि वह एक जून की रात करीब 10 बजे उसने होटल संचालक शिव कुमार पुत्र विशम्भर प्रसाद से अपने मेहनताना का बकाया मांगा। रुपये मांगते ही पीड़ित पर आरोपी भड़क उठा और मां-बहन की गालियां देने लगा। विरोध ...