बकाया मजदूरी मांगने के विवाद में ट्रैक्टर चालक की हत्या की आशंका
समस्तीपुर, मई 10 -- वारिसनगर, निसं। थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमनी पंचायत अंतर्गत किशनपुर बैकुंठ गांव निवासी धर्म राम उर्फ ननकी राम (45) का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव शनिवार की देर रात करीब 11 बजे कमला वाहा गांव के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। बताया गया है कि धर्म राम पेशे से ट्रैक्टर चालक था और एक चिमनी मालिक के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर भी सड़क किनारे लुढ़का हुआ पाया गया, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है। इधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चिमनी मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि धर्म राम लंबे समय से अपना बकाया मजदूरी की मांग कर रहा था। आरोप है कि मजदूरी का पैसा मांगने को लेकर चिमनी मालिक से उसका विवाद चल रहा था और इसी कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.