पीटीआई, सितम्बर 4 -- देहरादून के रायपुर इलाके में एक किताबों की दुकान पर काम करने वाले हेल्पर ने अपने मालिक की पत्नी को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वह बीते 15 साल से दुकान पर काम कर रहा था। आरोपी का दुकान के मालिक से बकाया सैलरी को लेकर विवाद था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान रेखा बंसल (72) के रूप में हुई है। देहरादून के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसबी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी विनीत कुमार (33) को कथित अपराध की जानकारी मिलने के कुछ ही घंटों में जोगीवाला इलाके में स्थित रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया है।अचेत अवस्था में मिली पत्नी डोबाल के मुताबिक डिस्पेंसरी रोड पर स्थित दुकान 'अनुज प्रकाशन' के मालिक दिनेश बंसल ने गुरुवार शाम को पुलिस को सूचना दी थी कि उनक...