बकाया मजदूरी दिलाने की मांग
सोनभद्र, मई 4 -- ओबरा। दुशान कंपनी के अधीन कार्य कर रही ओम कंस्ट्रक्शन से मजदूरों का बकाया मजदूरी एवं एरियर, बोनस, लिव पे आदि का भुगतान कराने की मांग को लेकर श्रमिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की। बताया कि मजदूरी का बकाया भुगतान नहीं होने से मजदूरों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस मौके पर दीपक, अनिल कुमार, रामदयाल, राकेश, धर्मेंद्र, तुलसीदास, नरेश साहनी, रामबृक्ष, राम निहोर, रंजीत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण मित्रों ने की वेतन बढ़ाने की मांग यह भी पढ़ें- टिनप्लेट कंपनी गेट पर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने छंटनी के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.