धनबाद, अप्रैल 30 -- अलकडीहा। लोदना क्षेत्र के कुजामा लोडिंग पॉइंट पर बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भाकपा माले और बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने कुजामा चेक पोस्ट पर झंडा लगाकर सड़क जाम रखा। इस विरोध प्रदर्शन के कारण कोयला ढुलाई के लिए आने वाले ट्रकों के पहिये पूरी तरह थम गए हैं। भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान ने बताया कि 28 मार्च से कुजामा लोडिंग पॉइंट पर लगभग 600 मजदूरों ने करीब 500 ट्रकों की लोडिंग की थी। विभिन्न डीओ के माध्यम से हुए इस कार्य की मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- भाकपा माले एवं बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने कुजामा चेक पोस्ट किया जाम मजदूरों का कहना है कि जब तक उनके पसीने की कमाई नहीं मिल जाती, वे पीछे नहीं हटेंगे। जाम का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.