कोडरमा, अप्रैल 27 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में ठेका कंपनी के मजदूरों ने बकाया मजदूरी और अन्य सुविधाओं के भुगतान को लेकर सोमवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मजदूरों का आरोप है कि पूर्व में कार्यरत कंपनी ने जनवरी और फरवरी माह का मानदेय अब तक नहीं दिया है, साथ ही अन्य लाभ भी बकाया हैं। मजदूरों ने बताया कि कार्य अवधि समाप्त होने के बाद नई कंपनी ने काम अपने हाथ में लिया, लेकिन उसने भी केवल 10 दिनों तक काम लेकर मजदूरों को हटा दिया। इससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई मजदूरों ने बताया कि पैसे के अभाव में उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और स्कूल से नाम काटे जाने की नौबत आ गई है।स्थिति से परेशान होकर मजदूरों ने भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया है। इस संबंध में मजदूरों ने पहले ही वरीय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.