मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम कर्मचारी संघ और नगर निगम कामगार यूनियन अपनी मांगों को लेकर कोर्ट की शरण लेगा। इसको लेकर दोनों यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। पदाधिकारियों का कहना था कि नगर निगम प्रशासन उनका वाजिब हक देने में भी आनाकानी कर रहा है। साथ ही मांगों को लेकर पत्र लिखने पर गलत सूचनाएं भी दे रहा है। ऐसे में उनके पास कोर्ट जाने के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं बचा है। यह भी पढ़ें- वेतन और लंबित प्रोन्नति को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शनसंयुक्त संघर्ष मोर्चा दोनों यूनियनों ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक संयुक्त संघर्ष मोर्चा बनाया हुआ है। इस मोर्चा के संयोजक अशोक कुमार ने बताया कि निगम प्रशासन से कर्मचारियों को दी जाने वाली प्रोन्नति को लेकर सूचना मांगी गई थी। लेकिन, इस...