बकाया भुगतान नहीं करने पर फिर काटी जाएगी बिजली
धनबाद, मार्च 28 -- प्रीपेड मीटर वाले वैसे उपभोक्ता, जिनके घर में बिल भुगतान किए बिना ही बिजली आ गई है, वैसे लोग अपना बकाया जल्द भुगतान कर दें अन्यथा फिर से बिजली काट दी जाएगी। रामनवमी को देखते हुए बिजली बहाल कर दी गई। इसलिए समय पर लोग अपना बकाया भुगतान कर दें। यह बात बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने कही है। उनका कहना है कि जिनका बकाया अधिक है या मीटर में बैलेंस कम है। वैसे लोग 1000 रुपए व उससे अधिक का रिचार्ज करा लें क्योंकि हर बार बिजली काटने के बाद बिना राशि भुगतान किए बिजली नहीं आएगी। इसलिए उपभोक्ता अपना बकाया पूरी तरह से भुगतान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.