बकाया भुगतान को ले आशा कार्यकर्ताओं हड़ताल पर
सीवान, जून 24 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा समेत प्रखंड क्षेत्र की दर्जनों आशा फैसिलिटेटरों एवं आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामूहिक रूप से कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ एवं महासंघ गोप गुट के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित आंदोलन में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई और शीघ्र समाधान की मांग की। आशा व आशा फैसिलिटेटरों ने कहा कि अगस्त 2025 से लंबित सभी बकाया भुगतान का अविलंब निपटारा किया जाए। इसके अलावा आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों की तरह 65 वर्ष करने, रिटायरमेंट पैकेज देने तथा पेंशन योजना लागू करने की भी मांग उठाई। यह भी पढ़ें- बाबूबरही:11 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.