रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वर्षों से लंबित भुगतान और अन्य समस्याओं से परेशान उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में राइस मिलर्स कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान गर्ग के नेतृत्व में मिलर्स ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके बाद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान समेत विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। मिलर्स ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो आगामी धान खरीद सत्र 2026-27 में सरकारी अनुबंध करने में असमर्थ रहेंगे और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। एसोसिएशन के अनुसार वर्ष 2019 से 2025 तक करीब 500 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। भुगतान अटकने से राइस मिलर्स आर्थिक और बैंकिंग संकट से जूझ रहे हैं।...