हजारीबाग, अप्रैल 8 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। पीएनएम कंपनी के बकाया भाड़ा भुगतान नहीं दिए जाने के विरोध में विस्थापित प्रभावित हाईवा ऑनर संघ ने केरेडारी क्षेत्र में बुधवार को कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप कर दी। संघ के इस कदम से केडी एवं सीबी कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित हो गया, जिससे पूरे इलाके में गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं। संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पीएनएम कंपनी पर कोयला ढुलाई का लगभग 6 करोड़ रुपये बकाया है। यह राशि नवंबर और दिसंबर माह की है। भुगतान नहीं होने के कारण हाईवा मालिकों और लोडरों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। कई बार कंपनी और प्रबंधन को भुगतान के लिए समय दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा तक भुगतान नहीं होने के कारण मजबूर होकर ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.