मधुबनी, जून 19 -- पंडौल, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडौल परिसर में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) के आह्वान पर पूर्व के बकाया भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना का नेतृत्व संघ की जिला अध्यक्ष जुली कुमारी ने किया। इस अवसर पर संघ के संयोजक संजय कुमार झा, वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज कुमार एवं राकेश कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के विभिन्न मदों का बकाया भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो 23 जून से राज्यभर में आशा कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगी। यह भी पढ़ें- वेतन सहित अन्...