गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर आशा कार्यकत्रियों ने श्रम विभाग में एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। बकाया भुगतान को लेकर कार्यकत्रियों ने नारेबाजी कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। डीएम कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव राकेश सिंह ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का लंबे समय से बकाया भुगतान लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यूनियन की अध्यक्ष मालती कासौधन ने भी आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मेहनत के बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन मीनू प्रजापति ने किया। प्रदर्शन को मनोरमा चौहान, पुष्पा राय, अंजू विश्वकर्मा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.