ललितपुर, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन मड़ावरा खंड विकास अधिकारी को सौंपा। जिसमें मानदेय बढ़ाने, नियमितीकरण, एचआर पॉलिसी लागू करने संग बकाया मानदेय के भुगतान की मांग उठाई गयी। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम रोजगार सेवक लगभग 19 वर्षों से मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इतने लंबे समय से कार्य करने के बावजूद अभी तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उनके अनुभव और कार्य को देखते हुए उन्हें नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। वर्तमान में ग्राम रोजगार सेवकों को मात्र 7,788 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, जो महंगाई के इस दौर में बहुत कम है जबकि अन्य राज्...