रामपुर, जून 21 -- शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत(अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राणा शुगर मिल पर किसानों के बकाया भुगतान रोकने और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर गन्ना बीज बेचने का आरोप लगाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि वर्ष 2011-12 में राणा शुगर मिल द्वारा किसानों का 40 रुपये प्रति कुंतल की दर से भुगतान रोका गया था। मिल प्रबंधन ने सीजन समाप्त होने के बाद भुगतान किसानों के खातों में भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक अधिकांश किसानों को राशि नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापनकिसानों के आरोप किसानों ने आरोप लगाया कि मिल शासनादेश में निर्धारित 400 रुपये प्रति कुंतल के बजाय 700 रुपये प्रति कुंतल की दर से गन्ना बी...