उन्नाव, मार्च 12 -- अचलगंज। रिठनई गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बकाया बिल वसूलने पहुंची टीम के जेई रमेश कुमार के साथ गाली-गलौज और हाथापाई हुई। विवाद कनेक्शन काटने को लेकर हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेई रमेश ने बताया कि टीम रिठनई गांव बिजली कनेक्शन की जांच और बकाया बिल वसूली के लिए गई थी। सुनील कुमार का बिल बकाया होने के कारण उनका कनेक्शन काटा गया। इससे नाराज होकर सुनील और उनके भाई अशोक ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई कर दी। थाना प्रभारी बृजेश शुक्ल ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद कोलुहागाड़ा चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। जेई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.