कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार भारती ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकृत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह शीघ्र अपने बकाया बिल की पूरी राशि जमा कर दें। उन्होंने बताया कि इस योजना में कुल 8931 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है, लेकिन अधिकांश ने अभी तक अपना पूर्ण बिल भुगतान नहीं किया है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार भारती ने स्पष्ट किया कि यदि पंजीकृत सभी उपभोक्ता मार्च 2026 के महीने में अपने बकाया बिल की पूरी धनराशि जमा कर देते हैं, तो उन्हें योजना का पूरा लाभ मिलेगा। इसमें ब्याज माफी या अन्य छूट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ, तो बिजली कटौती जैसी कार्रवाई हो सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने सभी पंजीकृत उपभोक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.