सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली बकाया वसूली के तहत कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत विभाग के एक अनुरक्षण कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मी ने संबंधित अवर अभियंता की संस्तुति पर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तुरकौलिया तिवारी गांव निवासी पवनसुत अग्रहरि पुत्र बद्री प्रसाद अग्रहरि ने थानेदार को दी तहरीर में बताया कि वह विद्युत उपकेंद्र रीवा पर अनुरक्षण कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को नउवागांव में डुमरियागंज रोड स्थित एक उपभोक्ता के यहां बकाया बिजली बिल के चलते कनेक्शन काटने पहुंचा था। संबंधित उपभोक्ता पर 14374 रुपये का बकाया था। आरोप है कि जैसे ही वह कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने लगे तभी तीन लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जमीन पर गिराकर मारपीट की। इस दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.