गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार देर रात लगभग 81 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली स्मार्ट मीटर के माध्यम से बकाया बिल के नाम पर स्वतः काट दी गई। बिजली कटते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने तुरंत फोन-पे, पेटीएम और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से बकाया बिल का भुगतान कर दिया। लेकिन भुगतान के बावजूद उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली पूरी तरह से अपडेट और व्यवस्थित नहीं है, फिर भी विभाग मनमाने तरीके से बिजली काट रहा है। इस मामले में यह भी सामने आया कि पिछले लगभग एक साल से जिले के करीब दो हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिल ही जारी नहीं हुआ, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.