बकाया बिल जमा न करने पर सख्ती होगी
नोएडा, अप्रैल 16 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। पेयजल का बकाया बिल जमा न करने वालों पर प्राधिकरण अब कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। तारीख 31 मार्च के बाद भी बकाया बिल जमा न किया तो प्राधिकरण आरसी जारी करेगा। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन भी कट सकते हैं। अधिकारी के मुताबिक आवासीय, संस्थागत और औद्योगिक सेक्टर के 25 हजार से अधिक कनेक्शनों पर लगभग 220 करोड़ रुपये बकाया है। 90 सोसाइटियों पर लगभग 150 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष में करीब 80 करोड़ रुपये का और बिल हो गया है। बिल जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया था। कई बार नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं किया। प्राधिकरण बकायेदारों पर ब्याज के साथ अन्य कार्रवाई करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.