कुशीनगर, फरवरी 23 -- कुशीनगर। ओडीएस के तहत बिजली बिल में छूट के बावजूद बिल नहीं जमा करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग कड़ी कर्रवाई करेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एसडीओ फाजिलनगर (विद्युत) श्याम जायसवाल ने बताया की सरकार द्वारा बिजली विभाग के बकाएदारों को बड़ी राहत देते हुए ओडीएस योजना के तहत बिजली बिल जमा करने का अभियान चलाया था, जिसमें उपकेंद्र के 29020 उपभोक्ताओं के सापेक्ष 9205 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लेते हुए अपना बकाया जमा किया। अभी इस योजना के तहत बकाया जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय है। उसके उपरांत सभी बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर आरसी करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.