बिजनौर, मार्च 30 -- नींदडू/धामपुर। निगम ने बकाया बिजली बिल जमा करने को उपभोक्ताओं को लेकर बड़ी राहत दी थी। अधिक सुविधाजनक करते हुए बकाया बिल की तारीख़ बढ़ाई जाने के बावज़ूद भी बहुत उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे है। जेई उमेश अग्रवाल ने बताया कि नींदड़ू के बिजली घर से संबंधित 1125 उपभोक्ताओं की ओटीएस के तहत शासन से छूट आई थी। इनमें से 730 उपभोक्ताओं ने 2000 रूपये जमा कर रजिस्ट्रेशन कराया था। 621 उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया। बकाया 109 उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं करा है। जेई उमेश अग्रवाल ने बताया कि 31 मार्च 2026 के बाद इन 109 उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ नहीं मिलेगा। इनका रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस नहीं होगा तथा ब्याज में शत प्रतिशत की छूट और मूल बिल में 25% का लाभ भी नहीं मिलेगा।इस स्थिति में इन उपभोक्ताओं को बिजली का पूरा बिल जमा करन...