अल्मोड़ा, मार्च 9 -- अल्मोड़ा। ऊर्जा निगम का सरकारी संस्थानों के अलावा निजी उपभोक्ताओं के पास लाखों का बिल बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद भी सरकारी विभाग और आम लोग बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि ऊर्जा निगम बड़े बकाएदारों को नोटिस तक जारी कर चुका है। इसके बाद भी ऊर्जा निगम वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बकाया बिल की वसूली लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। अब ऊर्जा निगम मुनादी कर लोगों से बकाया बिल जमा करने की अपील कर रहा है। लोगों को अंतिम चेतावनी दी जा रही है। साथ ही बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटाने की चेतावनी दी गई है। ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि बकाएदारों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी अगर वह बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो कनेक्शन काटने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...