नवादा, फरवरी 14 -- हिसुआ, निज संवाददाता। हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने गुरुवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नवादा जिला समेत पूरे बिहार में बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा आम उपभोक्ताओं और गरीबों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। तारंकित प्रश्न के जरिये उन्होंने सदन में सरकार से मनमानी पर रोक लगाने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग बिजली के आदि हो चुके हैं। लेकिन इधर कुछ वर्षों से लगातार यह देखा और सुना जा रहा है की आये दिन बिजली विभाग के कर्मी और अधिकारी कई लोगों के घरों के बिजली बिल बकाया होने पर काट देते हैं। जो सीधे आमलोगों के अधिकारों का हनन है। आज जब केरोसिन सप्लाई पूरी तरह बंद है तो फिर ऐसे घरों में रौशनी की व्यवस्था कैसे होगी। कई गरीब लोगों के यहां लाखों रूपये का बिजली बिल बकाया है। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.