रुडकी, मार्च 23 -- भगवानपुर, संवाददाता। कस्बे में ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली के बकाया बिल जमा नहीं होने पर 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। साथ ही जल्द बिल जमा करने की चेतावनी भी दी। सोमवार को बिजलीघर पर तैनात जेई के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने शाहपुर, मखनपुर, कस्बा भगवानपुर समेत कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान 5000 रुपये से अधिक बकाया बिल होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की गई। जैसे ही कनेक्शन काटे जाने लगे, लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कई बकायेदारों ने मौके पर ही अपने बिल जमा कर दिए, जबकि 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया होने के कारण काट दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...