बकाया बिजली बिल पर कनेक्शन काटने गई टीम को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
बरेली, जून 23 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के जागेश्वर धाम कॉलोनी में सोमवार को बिजली विभाग की टीम पर चेकिंग और बकाया वसूली के दौरान जानलेवा हमला कर दिया गया। 50,000 से अधिक का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन और श्रमिकों को उपभोक्ता और उसके चार अज्ञात साथियों ने बेरहमी से पीटा। हमले में टीम के एक सदस्य के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने किसी तरह बिजलीकर्मियों की जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिजली विभाग की टीम का काम बिजली निगग के जेई इंद्रराज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार (22 जून) सुबह करीब 10:45 बजे उनके निर्देश पर बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.